ससुर पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार

ससुर पर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास में दो गिरफ्तार सहजनवां पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त की रात करीब 10 बजे आरोपितों ने वादिनी के ससुर को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर सहजनवां थाने में मु0अ0सं0 460/2026, धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक आदर्श पाण्डेय पुलिस टीम के साथ आरोपितों की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान पुलिस ने मामले में वांछित झीनक उर्फ आलोक पुत्र जोखन, निवासी कुसम्हां खुर्द, थाना सहजनवां, गोरखपुर और गुड्डू पुत्र घनश्याम, निवासी बरतनिया, थाना लालगंज, बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक डंडा भी बरामद किया है। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक आदर्श पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अनुराग सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अनुज यादव शामिल रहे।