Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria१९ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज, डीएम के सीएचसी सलेमपुर के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक* *कारण

बांसगांव संदेश बरहज, डीएम के सीएचसी सलेमपुर के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक* *कारण

डीएम के सीएचसी सलेमपुर के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के दिए गए निर्देश देवरिया, 19 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुबह करीब 8:15 बजे कुछ चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ चिकित्सक बिना एप्रन के ड्यूटी करते मिले। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीएचसी के एमसीएच विंग का भी निरीक्षण किया। वहां भर्ती गर्भवती महिलाओं की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान हाल में हुई प्रसव की प्रक्रिया एवं नवजात बच्चों तथा माताओं के टीकाकरण कार्ड की भी जांच की गई। उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को निर्देशित किया कि वीएचएसएनडी (VHSND) सत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की नियमित जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। टीकाकरण कार्ड में आवश्यक जांच एवं टीकाकरण संबंधी सभी विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके तथा शिशु मृत्यु दर (IMR) एवं मातृ मृत्यु दर (MMR) को कम करने की दिशा में प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा मरीजों को समय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

1 likes
0 comments1 shares