Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२ मिनट पहले

मनाई गई ज्योतिबा फुले की जयंती

मनाई गई ज्योतिबा फुले की जयंती

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती आज मनाया जायेगा* श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी चौरीचौरा गोरखपुर द्वारा आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200 वीं जयंती पर एक दिवसीय संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होना है यह कार्यक्रम  डॉ० अम्बेडकर फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से माँ गंगा मैरिज हॉल चौरीचौरा गोरखपुर पर आज आयोजित किया जाएगा | इस कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं अन्य सामाजिक विषय पर उनके विचारों को आम जनमानस में जागरूक किया जायेगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंo सरवन कुमार निषाद विशिष्ट अतिथि बेचन राम माo उपाध्यक्ष/दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उ0प्र0 सरकार चेयरमैन सन्नी जायसवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजय कुमार पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामकोला के द्वारा किया जायेगा एवं विश्वविद्यालय/कई कालेजों के प्रोफेसर वक्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं कई विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहेंगे | इसकी जानकारी संस्थान के सचिव विश्वजीत जायसवाल ने दी |

0 likes
0 comments0 shares