योग दिवस: झांसी में सीएम योगी ने किया अभ्यास, कहा- पीएम ने

योग दिवस: झांसी में सीएम योगी ने किया अभ्यास, कहा- पीएम ने परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है..." उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया। इस साल के योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' है।उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में योग दिवस पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने भारत की परंपराओं और विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई है और हम सभी के लिए एक ऐसा विज़न पेश किया है, जिससे 140 करोड़ भारतीय दुनिया में गर्व के साथ आगे बढ़ सकें और 'विकसित भारत' के सपने को साकार कर सकें। आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री खुद हर साल अलग-अलग राज्यों में जाकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है...