कमेंट करने से मना करने पर मनबढों ने मां और बेटा -बेटीको मार पीट कर किया घायल, तीन के खिलाफ मुकदमा
हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव सन्देश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिगही निवासिनी धर्मिता देवी पत्नी पंचम की तहरीर पर पुलिस ने राम हरख पुत्र स्व खदेरु और शैलेश व शैलेन्द्र पुत्रगण राम हरख के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिगही निवासिनी धर्मिता देवी पत्नी पंचम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कमेन्ट करने से मना करने पर बीते 16 मई की रात साढ़े आठ बजे के करीब राम हरख अपने दोनों पुत्रों शैलेश और शैलेन्द्र को साथ लेकर मुझे और बेटा महेश और बेटी सविता को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मार-पीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां और बेटा बेटी को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।