Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

चौरी चौरा में 36 करोड़ रुपए से होगा सड़को और पर्यटन स्थल का कायाकल्प : ई. सरवन निषाद

चौरी चौरा में 36 करोड़ रुपए से होगा सड़को और पर्यटन स्थल का  कायाकल्प : ई. सरवन निषाद

चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने गुरुवार को को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 17 प्रमुख सड़को और तरकुलहा मंदिर परिसर का 35.36 करोड़ रुपए की लागत से सड़को का नव निर्माण होगा और तरकुलहा मंदिर पर विकास कार्य और श्रद्धालुओं के लिए यात्री शेड अन्य कार्य कराए जाएंगे। जिससे ग्रामीणों और आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी। विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़कों का काया कल्प किया जा रहा है गड्ढा मुक्त सड़कों का जो वादा था उसको साकार किया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा है उसको साकार किया जा रहा है। पिछली सरकारों में भेदभाव किया जाता था इस सरकार में बिना भेदभाव के अंतिम पायदान बैठे हुए व्यक्ति को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का समूचा विकास हो रहा है चौरी चौरा विधानसभा की जटिल समस्याओं का निराकरण करने के लिए लगातार प्रयास जारी है। घटुली घाट पर पक्का पुल निर्माण लंबित था उसके लिए भी बजट आवंटित हो गया है। इस विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाना है चौरी चौरा ऐतिहासिक धरती है और यहां नित नये ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं।

0 likes
0 comments1 shares