जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास को लेकर सुपीरियर ग्रुप की सक्रिय पहल सहजनवा
जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक विकास को लेकर सुपीरियर ग्रुप की सक्रिय पहल सहजनवा गोरखपुर जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। डॉ. मिश्रा ने मुलाकात के दौरान सुपीरियर ग्रुप की इकाई सुपीरियर पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी न केवल निरंतर उत्पादन कर रही है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के माध्यम से भी क्षेत्र के विकास में सक्रिय योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करते हैं और भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सभी नियमों और विधिक प्रावधानों का पूर्ण पालन करते हुए प्लांट का संचालन कर रहे हैं। समूह देश के विभिन्न हिस्सों तक अपने उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू एवं प्रिंसिपल सचिव उद्योग विक्रमजीत सिंह से भी मुलाकात कर औद्योगिक नीतियों और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के अंत में डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, माननीय उपराज्यपाल ने सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की प्रगति की सराहना करते हुए समूह को भविष्य में निरंतर सफलता एवं विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं।