Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow४ मिनट पहले

डीआईजी कार्यालय में हंगामा, सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में

डीआईजी कार्यालय में हंगामा, सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में

डीआईजी कार्यालय में हंगामा, सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरासत में लिया.. *मृतक युवक की मां को न्याय दिलाने पहुंचीं थीं सांसद, विरोध पर पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप...* *सहारनपुर कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद इकरा हसन को आज उस समय पुलिस हिरासत में ले लिया गया, जब उन्होंने डीआईजी कार्यालय में एक पीड़ित महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार का विरोध किया। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा सांसद इकरा हसन अपने संसदीय क्षेत्र शामली के गांव जसाला निवासी एक महिला को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह से मिलने पहुंची थीं। महिला का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी, लेकिन पुलिस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी संबंध में न्याय की मांग को लेकर सांसद पीड़ित महिला के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंचीं। सांसद इकरा हसन का आरोप है कि डीआईजी अभिषेक सिंह ने पीड़ित महिला की बात गंभीरता से नहीं सुनी और उन्हें कार्यालय से बाहर निकलवा दिया। इस पर सांसद ने विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर महिला थाने में बैठा दिया। कुछ समय बाद सांसद को रिहा कर दिया गया और पुलिस एस्कॉर्ट के साथ रवाना किया गया। घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। रिहाई के बाद सांसद इकरा हसन ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्याएं हो रही हैं, पीड़ितों की एफआईआर तक दर्ज नहीं हो रही और न्याय मांगने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगी।*

0 likes
0 comments0 shares