Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

13 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की

13 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई खोजबीन की गुहार बरहज (देवरिया)। देवरिया जनपद के बरहज क्षेत्र से एक 13 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, रजनीश यादव (13 वर्ष) 3 जून को घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिवारजन और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजनीश यादव ग्राम एवं पोस्ट नवापार, बरहज, जनपद देवरिया का निवासी है। उसकी लंबाई लगभग 4 फीट 5 इंच, शरीर दुबला-पतला तथा रंग सांवला बताया गया है। परिजनों ने बताया कि किशोर के अचानक लापता होने से परिवार बेहद चिंतित है। आशंका जताई जा रही है कि वह डरा हुआ या किसी परेशानी में हो सकता है। परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को रजनीश के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल परिजनों को सूचित करें। संपर्क नंबर: 📞 63930 54885 📞 82995 03218 📞 85460 33983 परिजनों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक इस सूचना को साझा करें ताकि किशोर सकुशल अपने घर वापस लौट सके।

0 likes
0 comments0 shares