Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग ५ घंटे पहले

विधायक के विकास कार्यों की शिलापट तोड़ने पर नाराजगी, अराजक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश

विधायक के विकास कार्यों की शिलापट तोड़ने पर नाराजगी, अराजक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश

चौरीचौरा गोरखपुर।चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के झंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा में विधायक ई.सरवन निषाद द्वारा विकास कार्यों के लिए लगाया गया शिलापट्ट अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक ने नाराजगी जताते हुए इसे विकास कार्यों के प्रति असामाजिक तत्वों की मानसिकता करार दिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्य जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास के लिए हैं। विकास कार्यों से संबंधित शिलापट्ट को तोड़ना न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना है, बल्कि विकास कार्यों का अपमान भी है।कहा कि कुछ लोगों को विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

0 likes
0 comments1 shares