Bansgaon Sandesh
Login
R
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार चौरी चौरा। थाना क्षेत्र

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार चौरी चौरा। थाना क्षेत्र

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार चौरी चौरा। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुनाल जायसवाल पुत्र रंजीत उर्फ छबलु जायसवाल, निवासी मुण्डेरा बाजार, थाना चौरी चौरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी को रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। मारपीट में वादी गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर थाना चौरी चौरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुनाल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 0209/2026 में धारा 115(2), 352, 351(2), 351(3), 109 एवं 127(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

0 likes
0 comments0 shares