Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२५ दिन पहले

*देशभक्ति गीतों पर झूमे श्रोता,बच्ची को मिला सम्मान* सुल्तानपुर। गणतंत्र दिवस के

*देशभक्ति गीतों पर झूमे श्रोता,बच्ची को मिला सम्मान* सुल्तानपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में परेड के साथ-साथ बच्चों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की धुन पर प्रस्तुत नृत्य ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।राष्ट्रीय गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत करने वाली कक्षा 3 की छात्रा निष्ठा सिंह पुत्री निर्भय सिंह निवासी पुलिस लाइन ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। बच्ची की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने निष्ठा सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

1800 likes
0 comments0 shares