Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

किसान की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय, 35 आवारा पशु पकड़कर गौशाला भेजा

किसान की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय, 35 आवारा पशु पकड़कर गौशाला भेजा

किसान की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय, 35 आवारा पशु पकड़कर गौशाला भेजे गए रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर क्षेत्र के पिड़रा गांव में सांड के हमले से एक किसान की मौत के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। गुरुवार को विकासखंड रुद्रपुर प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र में घूम रहे 35 आवारा एवं निराश्रित पशुओं को पकड़कर पिपरा चंद्रभान स्थित गौशाला भेज दिया। यह अभियान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) एजाज अहमद की मौजूदगी में चलाया गया। अभियान में विकासखंड के सफाई कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास एवं पंचायत राज) सहित पशुपालन विभाग के चिकित्सक और फार्मासिस्ट भी शामिल रहे। प्रशासन ने कैटल कैचर वाहनों की मदद से विभिन्न गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ा। कुल 35 निराश्रित पशुओं को सात वाहनों में भरकर सुरक्षित रूप से पिपरा चंद्रभान स्थित गौशाला पहुंचाया गया। अधिकारी ग्राम विकास वीरेंद्र प्रकाश मिश्र ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विकासखंड क्षेत्र को निराश्रित पशुओं से मुक्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है और जब तक सभी आवारा पशुओं को गौशालाओं में नहीं पहुंचा दिया जाता, तब तक यह अभियान चलता रहेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें लगातार नुकसान झेल रही थीं तथा राहगीरों को भी दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। उनका मानना है कि इस तरह के अभियानों से क्षेत्र में राहत मिलेगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

1 likes
0 comments0 shares