Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुलतानपुर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अखण्डनगर पुलिस
सुलतानपुर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अखण्डनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार कुन्दा भैरोपुर टावर-नेमपुर मार्ग के पास घेराबंदी कर अभिनव मिश्रा निवासी जगतूपुर बिलटई,थाना मालीपुर अंबेडकरनगर को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।अवैध असलहों पर पुलिस की सख्ती जारी,कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप।
0 likes
0 comments0 shares