जखनियां बाजार में विधि-विधान से खुले मां दुर्गा के पट, दर्शन को

जखनियां बाजार में विधि-विधान से खुले मां दुर्गा के पट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु शिव मंदिर, मेन सड़क जखनियां पंडाल ,और रेलवे परिसर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ मां के दर्शन का सिलसिला जखनियां (गाजीपुर)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर जखनियां बाजार में शनिवार को भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट विधि-विधान से खोले गए। बाजार स्थित शिव मंदिर, सड़क किनारे स्थापित पंडाल तथा रेलवे परिसर में बने दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजक समितियों की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद मां के पट खोले गए। पट खुलते ही श्रद्धालुओं में दर्शन-पूजन को लेकर उत्साह दिखाई दिया।जखनियां बाजार के शिव मंदिर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मुख्य अतिथि के रूप में अलीपुर मदरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी सर्वानंद सिंह झुन्ना ने पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन-पूजन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत तृतीय के प्रतिनिधि प्रभाकर जायसवाल तथा संतोष सिंह मुन्ना भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पंडाल समिति के सदस्यों की मौजूदगी में प्रतिमा का पट खोला गया।वहीं, जखनियां बाजार की मेंन सड़क पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में पूजन-अर्चन किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा संपन्न होने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।इसी क्रम में रेलवे परिसर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल में भी पप्पू यादव, प्रशांत सिंह सहित अन्य आयोजकों ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मां की प्रतिमा का पट खोला गया। तीनों पंडालों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।जखनियां बाजार के तीनों दुर्गा पूजा पंडालों में पट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। आयोजन समितियों के सदस्यों ने धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे बाजार में नवरात्र की आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।