Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर। शहर के शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में

सुलतानपुर। शहर के शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले में सफलता का नया इतिहास रच दिया। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय परिसर तालियों और खुशियों से गूंज उठा। छात्रों की उपलब्धि पर अभिभावकों के चेहरे गर्व से खिल उठे।विद्यालय के प्रिन्सिपल डॉ.अजय कुमार तिवारी ने बताया कि इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित कर दिया।परीक्षा में उत्कर्ष दुबे ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं जेहरा अतीक ने 93 प्रतिशत और अंतरा वर्मा ने 91 प्रतिशत अंक पाकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम अग्रवाल ने 89.20 प्रतिशत, आकांक्षा मौर्य ने 89 प्रतिशत, आन्या ने 86 प्रतिशत , प्राची बरनवाल ने 85 प्रतिशत और नीलम यादव ने 84 प्रतिशत अंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया।इसके अलावा कृति सिंह ने 83.40 प्रतिशत, आयुषी ओझा ने 83.20 प्रतिशत, सार्थक शर्मा ने 82.80 प्रतिशत, अर्फा और आयुष यादव ने 82.60 प्रतिशत, राहुल राय एवं संस्कार श्रीवास्तव ने 82.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सिदरा, सृष्टि, तनु तिवारी, आनंद राज, आयुष राज उपाध्याय, आकृति, सृष्टि यादव और महक यादव ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह और प्रिन्सिपल डॉ.अजय कुमार तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं,अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम,अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो सकी है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares