श्रीराम कथा के लिए शहर में निकली भव्य शोभायात्रा,श्रद्धालुओं को दिया न्योता
श्रीराम कथा के लिए शहर में निकली भव्य शोभायात्रा,श्रद्धालुओं को दिया न्योता सिंहनी में 30 अक्तूबर से सात नवंबर तक गूंजेगी राजन जी महाराज की संगीतमय श्रीराम कथा सुल्तानपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार से श्रीराम कथा के प्रचार-प्रसार के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा के माध्यम से 30 अक्तूबर से सिंहनी झील स्थित अमृत गार्डन में होने वाली पूज्य राजन जी महाराज की संगीतमय श्रीराम कथा के लिए नगरवासियों और श्रद्धालुओं को सपरिवार पहुंचने का न्योता दिया गया।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आयोजन से जुड़े लोग शामिल हुए।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने शोभायात्रा में सहभागिता कर लोगों से कथा में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगी।सिंहनी झील स्थित अमृत गार्डन में 30 अक्तूबर से सात नवंबर तक राजन जी महाराज की संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा को भव्य रूप देने के लिए आयोजन स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बैठने, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आयोजन समिति तैयारी में जुटी है।शोभायात्रा के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने नगरवासियों से कथा में शामिल होने का आग्रह किया। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालु सपरिवार कथा में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को अपनी सहभागिता से सफल बनाएं।श्रीराम कथा को लेकर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के साथ इसौली विधानसभा क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन स्थल पर तैयारियों को लगातार गति दी जा रही है।