23 मार्च 2026 को देहरादून के शिमला बायपास रोड स्थित सुकासा बैंक्विट

23 मार्च 2026 को देहरादून के शिमला बायपास रोड स्थित सुकासा बैंक्विट होटल में Miss & Mrs. शिज़ज़बी इंडिया देहरादून बिजनेस आईकॉन अवॉर्ड एंड ब्यूटी पेजेंट” का भव्य और आकर्षक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने शहर के फैशन, ग्लैमर और टैलेंट को एक ही मंच पर प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस खास अवसर पर टीवी सीरियल ‘दिया और बाती हम’ से प्रसिद्ध अभिनेत्री सेहरीश अली और सेलिब्रिटी इंफ्लुएंसर खुशी शेख ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके आत्मविश्वास व प्रतिभा की सराहना की। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम का आयोजन शिज़ज़बी कॉस्मेटिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर गीता डागर द्वारा किया गया। इवेंट के दौरान प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, मॉडलिंग और विभिन्न टैलेंट राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। Miss और Mrs. कैटेगरी में प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तित्व, स्टाइल और आत्मविश्वास से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर बिजनेस आईकॉन अवॉर्ड के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। लाइव स्टेज परफॉर्मेंस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें पूनम, कविता सिरोहीन, मनीष सैनी और जानवी शर्मा जैसे मेकअप आर्टिस्ट्स ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डांस और मॉडलिंग प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि ऐसे मंच प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे। यह इवेंट देहरादून में एक यादगार छाप छोड़ गया।