Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मानसिक मंदित विद्यालय के बच्चों में वितरित की गई खाद्य सामग्री एवं वस्त्र

मानसिक मंदित विद्यालय के बच्चों में वितरित की गई खाद्य सामग्री एवं वस्त्र

गोरखपुर। धार्मिक एवं पारिवारिक संस्कारों को समाजसेवा से जोड़ते हुए समाजसेवी रामवृक्ष वर्मा के सुपुत्र सत्यम वर्मा ने अपने पुत्र माधव के मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में मानसिक मंदित स्कूल, नॉर्मल परिसर, गोरखपुर में बच्चों के बीच खाद्य सामग्री एवं वस्त्र वितरित किए। इस पुनीत कार्य के माध्यम से उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और समाज में सेवा एवं संवेदना का संदेश देने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खाद्य सामग्री और वस्त्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके प्रति स्नेह एवं अपनत्व व्यक्त किया। कार्यक्रम में बच्चों के छोटे दादाजी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार रामजी वर्मा, नई उम्मीद संस्था के सचिव मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी, शिक्षक एवं पत्रकार पंकज पाण्डेय, संस्था के अधीक्षक रविकांत पाण्डेय सहित माधव की मम्मी, छोटी मम्मी एवं दादी उपस्थित रहीं।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज में ऐसे अनेक बच्चे हैं, जिन्हें विशेष देखभाल, सहयोग और अपनत्व की आवश्यकता है। ऐसे बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों को पूरा करना और उन्हें परिवार जैसा स्नेह देना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों से भी अपील की गई कि वे जन्मदिन, मुंडन संस्कार, विवाह सहित अन्य पारिवारिक शुभ अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं। छोटी-छोटी कोशिशें किसी के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकती हैं। यह आयोजन इस बात का प्रेरक उदाहरण बना कि संस्कारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उनसे समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटी जाएं।

0 likes
0 comments0 shares