शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित गिरफ्तार बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित गिरफ्तार बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, मुकदमा अपराध संख्या 37/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त विकास सिंह पुत्र विश्राम सिंह, निवासी ग्राम पिपरी, थाना सिकरीगंज को 28 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:05 बजे ग्राम सोपाई चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी तथा पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया। थाना प्रभारी विकास नाथ के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरफ्तारी की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, कांस्टेबल अजय पटेल व हेड कांस्टेबल अवधेश पाण्डेय शामिल रहे। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।