बिलारी गांव के अभिषेक को उनकी सफलता पर हुआ सम्मान

चौरी चौरा गोरखपुर। विकास खंड सरदारनगर के बिलारी मठिया के पूर्व प्रधान भोलानाथ पासवान के भतीजे तथा भगवती पासवान के पुत्र अभिषेक पासवान का नीट में सफलता मिलने पर सम्मानित किया गया । शुक्रवार को बिलारी मठिया में पूर्व प्रधान भोलानाथ पासवान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने पुष्प माला पहनाकर अभिषेक को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंनें अभिषेक की सफलता को क्षेत्र का सम्मान बताया इससे पूर्व भजन कलाकार पवन सिंह धर्मेंद्र पांडेय ने भजन प्रस्तुत कर आशीर्वाद दिया। पूर्व विधायक माधो पासवान ब्लॉक प्रमुख सुनील पासवान शिव मंदिर पासवान रामबृक्ष यादव प्रधान गिरजेश सिंह धनंजय सिंह प्रदीप पासवान अक्षयबर यादव राधेश्याम यादव पूर्व प्रधान रामदास ने पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।