Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow६ दिन पहले

चारबाग स्टेशन के कायाकल्प पर 420 करोड़ होंगे खर्च, सितंबर डेडलाइन उत्तर

चारबाग स्टेशन के कायाकल्प पर 420 करोड़ होंगे खर्च, सितंबर डेडलाइन उत्तर

चारबाग स्टेशन के कायाकल्प पर 420 करोड़ होंगे खर्च, सितंबर डेडलाइन उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, तय मियाद में काम पूरा करने को कहा उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा शुक्रवार को शहर में थे। उन्होंने चारबाग रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। प्रोजेक्ट पर 420 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए सितंबर डेडलाइन रखी गई है। महाप्रबंधक ने तय मियाद के अंदर काम पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए।लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा सुबह चारबाग स्टेशन के द्वितीय प्रवेशद्वार पर निर्माणाधीन स्टेशन भवन का विस्तृत निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं कार्य की समयबद्धता की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के अंदर उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ काम पूरा किया जाए। यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि चारबाग स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत स्टेशन को आधुनिक वास्तुशिल्प, उन्नत आधारभूत संरचना एवं विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। इस पर 420.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 30 सितंबर तक निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महाप्रबंधक ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य चरणबद्ध एवं सुव्यवस्थित हो, जिससे मुसाफिरों को भविष्य में सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान डीआरएम सुनील कुमार वर्मा, रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण की चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पावस यादव व डीआरएम मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। 

100 likes
0 comments0 shares