हनुमान मंदिर बेलहिया में भजन संध्या का हुआ आयोजन

चौरी चौरा गोरखपुर। ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार बड़े मंगल के अवसर पर सिद्ध हनुमान मंदिर बेलहिया में भजन संध्या और भंडारे का आयोजन हुआ ।भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक धर्मेंद पाण्डेय तथा पवन सिंह गोरखपुरी के द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई, जिसमे भजन गायक धर्मेंद पाण्डेय ने कोई आया सखी फुलवरिया में,मन मंदिर में राम होना चहिए,राम जैसा नगीना नहीं सारे जग की बजरिया में गीतों की प्रस्तुत किया। पवन सिंह गोरखपुरी ने कोई श्याम सुंदर से कह दो ए जाके, करुणा भरी नज़र से निहारो लाडली, भजन प्रस्तुत किया गया, इससे पूर्व सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ कार्यक्रम के आयोजन संजय कश्यप ने किया ।इस अवसर पर हरिद्वार पांडे,नीरज गुप्ता,बम पाण्डेय , पंकीत पाण्डेय,सुधाकर पांडेय,क्षेत्र पंचायत सदस्य नेमधारी पासवान, पूर्व प्रधान कैलाश पासवान चंद्रभूषण ओझा देवेंद्र कुमार दयाशंकर पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।