D
Gorakhpur८ मिनट पहले
मुंडेरा बाजार में एस के शर्मा ने किया जनसंवाद स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा

चौरीचौरा गोरखपुर।मुंडेरा नगर पंचायत क्षेत्र में समाजसेवी एस.के. शर्मा ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर जनसंवाद किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।एस के शर्मा ने कहा कि जनता का विश्वास ही जनसेवा की सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना ही उनका संकल्प है।इस अवसर पर श्रीमती सुधा, श्रीमती स्नेहलता, श्रीमती अर्चना, श्रीमती इंदु, हीरा, शुभंकर, प्रवीण, सोनिया, श्रीमती चंदा, श्रीमती इंद्रावती, कुमारी पूजा एवं कुमारी पुष्पा सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। साथ ही मुंडेरा नगर पंचायत के सभासद अजय पासवान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
0 likes
0 comments0 shares