रणविजय चंद व मनोज तिवारी अधिवक्ता नहीं, गोला तहसील बार एसोसियेशन। मदरिया

रणविजय चंद व मनोज तिवारी अधिवक्ता नहीं, गोला तहसील बार एसोसियेशन। मदरिया । गोला तहसील कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि विगत दिनों गोला तहसील परिसर में दो अधिवक्ताओं के बीच हुए मारपीट की घटना का उल्लेख समाचार पत्रों में आया है। लेकिन यह दोनों लोग गोला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सदस्य नहीं है और ना तो दोनों व्यक्तियों को अधिवक्ता के रूप में सी ओ पी नंबर प्राप्त है । प्राप्त विवरण के अनुसार गोला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रंतीदेव मिश्रा एवं मंत्री आमोद गौड़ ने संयुक्त रूप से बताया कि रणविजय चंद व मनोज तिवारी के बीच में बीते दिनों गोला तहसील प्रांगण में मारपीट की घटना आपस में हुई थी ।यह यह दोनों लोग गोला बार के सदस्य नहीं है ।और इन दोनों लोगों को अधिवक्ता के रूप में सी ओ पी नंबर भी प्राप्त नहीं है। उपरोक्त दोनों लोगों को अधिवक्ता लिखा जाना उचित नहीं है।