Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बड़हलगंज। खड़ेसरी स्थित मानव शिक्षा सेवा संस्था परिसर में आयोजित ‘गरीब महोत्सव’

बड़हलगंज। खड़ेसरी स्थित मानव शिक्षा सेवा संस्था परिसर में आयोजित ‘गरीब महोत्सव’

बड़हलगंज। खड़ेसरी स्थित मानव शिक्षा सेवा संस्था परिसर में आयोजित ‘गरीब महोत्सव’ के तहत छह जोड़ों का सामूहिक विवाह धूमधाम एवं सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की गई। गरीब महोत्सव का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना तथा उनके परिवारों को सम्मान के साथ नई शुरुआत का अवसर प्रदान करना है। संस्था की इस पहल को समाजसेवा और मानवता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों में अरविंद-संध्या, केशव-सोनम, रामनारायण-संध्या, अजय चौहान-बबीता, शुभम कुमार-संध्या कुमारी तथा श्याम मोहन-इन्द्रकला शामिल रहे। इस अवसर पर मानव शिक्षा सेवा संस्था के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता, समाजसेविका पूनम गुप्ता, प्रिया गुप्ता, नीलम देवी, अभिषेक राय एवं सुरेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संस्था की ओर से कहा गया कि “सादगी से विवाह, सम्मान से जीवन और सेवा से समाज” ही गरीब महोत्सव का संकल्प है। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। मानव सेवा ही सच्ची सेवा है।

1 likes
0 comments0 shares