Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

अधिकारियों ने टूटी सड़क का किया निरीक्षण ,मरम्मत कराने के लिए दिए

अधिकारियों ने टूटी सड़क का किया निरीक्षण ,मरम्मत कराने के लिए दिए

अधिकारियों ने टूटी सड़क का किया निरीक्षण ,मरम्मत कराने के लिए दिए निर्देश सहजनवा गोरखपुर नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड नंबर दो बोक्टा टोला रमजितउवा से तहसील रोड जाने वाली सड़क के किनारे जल निगम द्वारा पाइप डालने का कार्य किया गया था, जिससे पूरी सड़क टूट चुकी थी। जगह-जगह गड्ढे बन गए थे ।रागीर इन गढ्ढो में गिरकर घायल हो रहे थे ,जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया था। सोमवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत करने के लिए प्रदर्शन किया था ।जिसकी खबर प्रमुखता से छापी गई थी ।मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अधिकारी सहजनवा सूर्यकांत ने जल निगम के अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलाया बुधवार को सहायक अभियंता जल निगम जी0यन कुमार ,जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार मौके पर पहुंचकर सड़क की हालात को देखने के बाद चार दिन के अंदर मरम्मत करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

0 likes
0 comments0 shares