Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग ८ घंटे पहले

जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस एवं निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस एवं निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस एवं निर्वाचन कार्यालय का किया निरीक्षण। सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं रखरखाव का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश। देवरिया, 18 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को ईवीएम/ वीवीपैट वेयरहाउस एवं निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा उपकरणों तथा परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों एवं नियमित निगरानी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सुरक्षा उपकरण सदैव क्रियाशील रखे जाएं तथा परिसर की साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares