Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१ मिनट पहले

माया बाज़ार के डिहवारी माता मंदिर में शिव-पार्वती और हनुमान जी की

माया बाज़ार के डिहवारी माता मंदिर में शिव-पार्वती और हनुमान जी की

माया बाज़ार के डिहवारी माता मंदिर में शिव-पार्वती और हनुमान जी की प्रतिमाओं का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित ​गोरखपुर: माया बाज़ार स्थित डिहवारी माता मंदिर परिसर में शिव-पार्वती और हनुमान जी की मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना समारोह धार्मिक रीति-रिवाज व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:00 बजे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। ​आयोजक संतोष यादव ने बताया कि भगवान शिव, माता पार्वती और हनुमान जी की मूर्तियों के प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न होने के पश्चात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है। भजन संध्या में स्थानीय व बाहर से आए गायकों द्वारा प्रस्तुत भक्ति भजनों पर भक्त भावविभोर होकर झूमते नजर आए। भजन संध्या के समापन के बाद रात्रि में विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया है। इस महाप्रसाद में आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहा। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares