Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

महानवमी पर आश्रय गृह के बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री, खिल उठे चेहरे

महानवमी पर आश्रय गृह के बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री, खिल उठे चेहरे

गोरखपुर। महानवमी के पावन पर्व पर समाजसेवियों ने सेवा और संवेदना की अनूठी मिसाल पेश की। मानसिक मंदित आश्रय गृह के बालक एवं बालिका गृह में बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। सेव, केला, केक और चॉकलेट सहित अन्य खाद्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान बच्चों के बीच अपनत्व और स्नेह का भाव देखने को मिला। यह सेवा कार्य समाजसेवी रामसुंदर शाव के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। इसमें राजकुमार शाव, रूप कुमार दास, रामवृक्ष वर्मा, संजय कुमार वर्मा, शिक्षक, समाजसेवी एवं पत्रकार पंकज पाण्डेय तथा नई उम्मीद संस्था के सचिव और वरिष्ठ समाजसेवी मानकण्डेय मणि त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजसेवियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें पर्व की खुशियों में सहभागी बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां बांटना और समाज में सेवा, सहयोग तथा मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करना रहा। आयोजकों ने संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब उनकी खुशियां समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों तक भी पहुंचें। महानवमी पर आयोजित यह पहल सामाजिक सरोकार, परोपकार और मानवता की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण बनी।

0 likes
0 comments0 shares