Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

कादीपुर में गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने दो घंटों में

कादीपुर में गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने दो घंटों में किया गिरफ्तार कादीपुर के गोली कांड के मामले में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि कादीपुर की पुलिस की सक्रियता से जिले में पुलिस की जगह जगह सराहना होती पाई जा रही है। सीओ विनय कुमार का कहना है कि तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर आरोपी मनजीत ,सलमान,व सचिन को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों की माने तो बीते 8 फरवरी को नव विवाहिता के शादी के दौरान डीजे को लेकर हुआ था विवाद। सूत्र की माने तो आरोपी पहले से ही करना चाह रहे थे विवाद , उन लोगों की मंशा थी कि नव विवाहिता की शादी न हो पाए। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते नहीं आरोपियों के मंशा पर पानी फिर गया। लोगो का कहना था कि पुलिस की मौजूदगी में हुआ थी नव विवाहिता की शादी। उसी समय आरोपियों की चली होती तो नहीं हो पाती शादी। हालांकि की अब पुलिस की जांच पड़ताल में सही गलत का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares