Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Gorakhpur१९ दिन पहले

कॉलेज गेट पर छात्र को घेरकर पीटा, आधा दर्जन पर आरोप,

हाटाबाजार, बांसगांव संदेश गगहा क्षेत्र के भलुआन स्थित एक विद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे 12वीं के छात्र को कॉलेज गेट पर आधा दर्जन लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल छात्र की पहचान देवकली धर्मसेन निवासी अभिषेक पांडेय पुत्र संजय पांडेय के रूप में हुई है। अभिषेक शुक्रवार को अपने विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा देने गया था। आरोप है कि विद्यालय परिसर के अंदर किसी बात को लेकर उसकी एक अन्य छात्र से बहस हो गई। बहस के दौरान अज्ञात छात्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर धमकी देते हुए फोन कर अपने साथियों को कॉलेज गेट पर बुला लिया। विद्यालय से बाहर निकलते ही गेट पर मौजूद अज्ञात लोगों ने अभिषेक को लात-घूंसों और पंच से पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। घायल छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

1200 likes
0 comments1 shares