Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

जिला ब्यूरो देवरिया, ** उर्वरक एवं बीज की दुकानों पर जिला प्रशासन

जिला ब्यूरो देवरिया, ** उर्वरक एवं बीज की दुकानों पर जिला प्रशासन

जिला ब्यूरो देवरिया, ** उर्वरक एवं बीज की दुकानों पर जिला प्रशासन का चला हंटर, अनियमितताओं पर कसा शिकंजा** देवरिया। किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिले भर में उर्वरक और बीज की दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया। प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, मूल्य सूची तथा उर्वरक एवं बीज की गुणवत्ता से जुड़े अभिलेखों की गहन जांच की। जिला कृषि अधिकारी देवरिया उदय शंकर सिंह ने कई दुकानों पर रिकॉर्ड में खामियां मिलने पर संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी । जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या नकली बीज एवं उर्वरक की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को निर्धारित दरों पर ही उर्वरक एवं बीज बेचने तथा आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस कार्रवाई का किसानों ने स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज उपलब्ध हो सकें और कृषि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

1 likes
0 comments0 shares