Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २२ घंटे पहले

रेनू यादव बनीं महिला समूह सखी ब्लॉक अध्यक्ष

रेनू यादव बनीं महिला समूह सखी ब्लॉक अध्यक्ष

गीडा पिपरौली गोरखपुर। पिपरौली ब्लॉक सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिला समूह सखी ब्लॉक अध्यक्ष पद का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। कड़े मुकाबले में रेनू यादव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुणा सिंह को 2 वोटों से हराकर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। पिपरौली ब्लॉक क्षेत्र में कुल 69 समूह सखियां पंजीकृत हैं, जिनमें से 63 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरीं तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। मतगणना के अंत में रेनू यादव को सर्वाधिक 28 वोट मिले, जबकि अरुणा सिंह को 26 और लखी पाण्डेय को 9 वोट प्राप्त हुए। रेनू यादव को विजयी घोषित किया गया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी बबिता निषाद, आशा और रेखा की देखरेख में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। रेनू यादव की जीत पर खुशी जताते हुए ग्राम पंचायत कालेसर के प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव और ग्राम पंचायत खरैला के प्रधान चन्द्र कुमार सिंह उर्फ चंदन ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चुनाव के दौरान मीना, पूनम गुप्ता, रिंकी, संगीता, रेखा सिंह, अर्चना गुप्ता, सुधा सहित दर्जनों समूह सखियां उपस्थित रहीं।

0 likes
0 comments0 shares