Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

तरकुलहा देवी मार्ग के चौड़ीकरण का विधायक ने किया भूमि पूजन

तरकुलहा देवी मार्ग के चौड़ीकरण का विधायक ने किया भूमि पूजन

चौरीचौरा गोरखपुर ।चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजिनियर सरवन निषाद ने मंगलवार की दोपहर में गोरखपुर देवरिया मार्ग पर स्थित तरकुलहा मोड़ से मंदिर के बगल बने पुल तक डेढ़ किमी सड़क के चौड़ीकरण का भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि 17.67 करोड़ कि लागत से सात मीटर सड़क चौड़ीकरण होगा। सड़क के दोनों तरफ इंटर लाकिग और नाली के साथ पथ प्रकाश के लिए लाइट लगेगा। उन्होंने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण होने तरकुलहा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को जाम कि समस्या से निजात मिलेगा और अवागमन और शुलभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों जाल विछ रहा है। प्रदेश में चौतरफा विकास हो रहा है। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दीप नारायण श्रीवास्तव,अवर अभियंता मदन भारती, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र यादव, राजकुमार गुप्ता,राजदेव पासवान, तारकेश्वर जायसवाल, अमित जायसवाल,रामदयागर निषाद आदि उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares