Bansgaon Sandesh
Login

सुलतानपुर सीएम के दौरे से पहले मनोज पांडे के दौरे से सियासी

सुलतानपुर सीएम के दौरे से पहले मनोज पांडे के दौरे से सियासी हलचल तेज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से एक दिन पहले प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ.मनोज पांडे के सुल्तानपुर दौरे ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए,वे आज हमें ज्ञान दे रहे हैं।सम्मेलन में मंत्री ने वैदिक परंपरा के प्रतीक बटुकों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.डी.एस. मिश्रा के आवास पर भी शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज है।

0 likes
0 comments0 shares