Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*सिकरीगंज थाने में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति में सराबोर

*सिकरीगंज थाने में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति में सराबोर

*सिकरीगंज थाने में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भक्ति में सराबोर हुआ पूरा परिसर* सिकरीगंज/गोरखपुर। सिकरीगंज थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व थाना अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे की देखरेख में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे थाना परिसर को आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया तथा भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ। थाना अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने सभी पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने और समाज में शांति, प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares