Bansgaon Sandesh
Login
Satya Narayan
Gorakhpur३८ मिनट पहले

एक करोड़ से क्षेत्र में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, आठ सड़को

एक करोड़ से क्षेत्र में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, आठ सड़कों सहित नौ परियोजनाओं को मंजूरी भीटी रॉवत (बाँसगाव संदेश) सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक प्रदीप शुक्ल के प्रस्ताव पर एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह राशि आठ सड़कों समेत कुल नौ विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के अंतर्गत बनगांवा में पिच रोड, जगरनाथ के घर से बुद्धिराम के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। अनंतपुर में रामनिवास के घर से प्रभा देवी भगवती प्रसाद विधि महाविद्यालय के गेट तक सड़क बनाई जाएगी। हरपुर में पीडब्ल्यूडी रोड से धनश्याम के घर तक, तेनुहारी शुक्ल में पिच रोड से यूरस एकेडमी तक तथा तेनुहारी में पिच रोड से दीपक के घर तक सीसी रोड का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त सेमरा में गुलाब सिंह के घर से रामअवध के घर तक और बब्लू के घर से राम सिंह के घर तक सीसी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। लुचुई स्थित द्रोपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक हाल और बरामदे का निर्माण भी कराया जाएगा। जेई आईडी सुबोध तिवारी ने बताया कि विधायक निधि से लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और सभी कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने स्वीकृति पर प्रसन्नता जताते हुए उम्मीद जताई है कि इससे आवागमन और मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।

0 likes
0 comments0 shares