Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

गोरखपुर में पत्रकार को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की मांग

गोरखपुर में पत्रकार को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की मांग

गोरखपुर में पत्रकार को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की मांग गोरखपुर। जनपद के थाना चिलुवाताल क्षेत्र अंतर्गत एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं अपनी सुरक्षा की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बलुआ, पोस्ट सिंहोरवा निवासी सूर्य प्रकाश ओझा, जो कि “निष्पक्ष टुडे” समाचार पत्र में सिटी रिपोर्टर के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि वर्ष 2024 में ₹1,90,000 की ठगी के मामले में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना चिलुवाताल में जवाहर वर्मा एवं उनके पुत्र अमरनाथ वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अमरनाथ वर्मा लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। कई बार मना करने के बावजूद उसे धमकियां दी गईं। आरोप है कि हाल ही में अमरनाथ वर्मा की ओर से यह संदेश दिलाया गया कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उसे गोली मार दी जाएगी। इसके अलावा, दिनांक1/05/2026 को रात्रि लगभग 9:15 बजे बरगदवा स्थित चावला स्वीट हाउस के पास चाय की दुकान पर बैठे समय अमरनाथ वर्मा अपने साथियों नवनीष यादव, मनु मद्धेशिया एवं करण गुप्ता के साथ बाइक से पहुंचा। कुछ समय तक वहां संदिग्ध गतिविधियां करने के बाद वह लगभग आधे घंटे तक आसपास चक्कर लगाते रहे, जिससे पीड़ित के मन में भय का माहौल बन गया। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि आरोपित सुनियोजित तरीके से उसे डराकर मुकदमा वापस कराने का प्रयास कर रहे हैं और किसी भी समय गंभीर घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस संबंध में पीड़ित ने थाना चिलुवाताल में प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई, जान से मारने की धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने तथा स्वयं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares