सड़क और नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, मोहल्लेवासियों ने जताया विरोध

सड़क और नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, मोहल्लेवासियों ने जताया विरोध रुद्रपुर/देवरिया। नगर क्षेत्र के मालहटोली वार्ड में मोहल्ले में चल रहे सड़क एवं नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया है। वार्डवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारी (ईओ) से की थी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर ठेकेदार को उपलब्ध करा दिए गए। आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार ने शिकायत करने वाले लोगों को धमकाया तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना के बाद वार्डवासियों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच कराई जाए ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो सके। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होंगे। शिकायतकर्ता मनीष पांडे ओम प्रकाश शुक्ला राजू शुक्ला पप्पू शुक्ला राममिलन