Bansgaon Sandesh
Login

सुलतानपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से सामुदायिक

सुलतानपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।शनिवार को भी कर्मचारियों ने कामकाज से विरत रहकर विरोध जताया।इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।संविदा कर्मी नियमितीकरण,समान कार्य-समान वेतन और कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत छह प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।हड़ताल में डॉ.शशि प्रकाश सिंह,अशोक मिश्रा,डॉ.आकांक्षा मिश्रा,डॉ.गरिमा सिंह,गया प्रकाश यादव,विजय सिंह,बीनित सिंह,निशा यादव,दीपमाला,बबिता स्वाती,आशीष शुक्ला और सरिता समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares