D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
समाजसेवी एस के शर्मा ने पोखरभिंडा गांव में जनता से किया संवाद

चौरी चौरा।समाजसेवी एस के शर्मा ने शनिवार को चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र 326 के अंतर्गत ग्राम सभा पोखारभिंडा में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों एवं सम्मानित ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है। क्षेत्र के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
0 likes
0 comments1 shares