Bansgaon Sandesh
Login
Ved Pandey
Gazipurलगभग ८ घंटे पहले

शादियाबाद में सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का शक्ति प्रदर्शन,

शादियाबाद में सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का शक्ति प्रदर्शन,

शादियाबाद में सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, महेंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान, महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने का किया वादा गाजीपुर।शादियाबाद चौराहे पर सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जखनिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 373 के प्रभारी उदयभान राम की देखरेख में आयोजित हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, वहीं कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने नए सदस्यों को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा महाराजा सुहेलदेव, गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विधानसभा प्रभारी उदयभान राम ने अतिथियों का भव्य माला एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने कहा कि देश और प्रदेश में लोकतंत्र खतरे में है। गरीबों, पिछड़ों और दलितों को उनका सम्मान एवं अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि सुहेलदेव सम्मान स्वाभिमान पार्टी का इंडिया गठबंधन के साथ समझौता हुआ है। गठबंधन में जो भी सीट मिलेगी, वहां पार्टी मजबूती के साथ अपना प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये पेंशन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा को विकास की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी बताते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार पर विद्यालय बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्र राजभर ने उदयभान राम के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जखनिया विधानसभा की तस्वीर और तकदीर बदलने के संकल्प के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को उन्होंने संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक बताया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामशरण राजभर, जिलाध्यक्ष गुल्लू राजभर, किरण देवी, रामलाल राजभर, ओमप्रकाश मौर्य, ओमप्रकाश राजभर, बृजमोहन सिंह, रंजीत राजभर, रामजी राजभर, बीके चंद, नेहा, पूनम, पंकज, रामप्रवेश, जय हिंद यादव, निसार अहमद, ओमप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares