Bansgaon Sandesh
Login
S
Azamgarh२२ मिनट पहले

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना पुलिस ने सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर 2.30 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बीएसए कार्यालय आजमगढ़ का कर्मचारी बताकर फर्जी परिचय पत्र दिखाता था। उसने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया था। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के हिलालपुर निवासी लक्ष्मन विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेला कलीचपुर निवासी हरिश्चन्द्र ने बीएसए कार्यालय का कर्मचारी बनकर सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 2.30 लाख रुपये लिए। कुछ दिन बाद उसे नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइनिंग करने पहुंचने पर उसके फर्जी होने की जानकारी हुई। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मानिकपुर मोड़ से हरिश्चन्द्र उर्फ हरिचरन राम (58) को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी आईडी और मुहर बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय आजमगढ़ का फर्जी परिचय पत्र, फर्जी मुहर, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रशान्त पाण्डेय, हेड कांस्टेबल कालिका यादव और कांस्टेबल पुनीत सिंह की टीम ने की।

0 likes
0 comments1 shares