Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ६ घंटे पहले

*आईटीएम गीडा के सहायक आचार्य प्रदीप कुमार चौधरी को पीएच.डी. की उपाधि*

*आईटीएम गीडा के सहायक आचार्य प्रदीप कुमार चौधरी को पीएच.डी. की उपाधि*

*आईटीएम गीडा के सहायक आचार्य प्रदीप कुमार चौधरी को पीएच.डी. की उपाधि* सहजनवा गोरखपुर आईटीएम, गीडा, गोरखपुर के सहायक आचार्य प्रदीप कुमार चौधरी को पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्होंने “इम्पैक्ट ऑफ ई-कॉमर्स ऑन कंज्यूमर बाइंग बिहेवियर इन रूरल एरियाज़, विद स्पेशल रेफरेंस टू डिस्ट्रिक्ट संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग के डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में पूरा किया। शोध में ग्रामीण क्षेत्रों में ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव तथा उपभोक्ताओं के खरीदारी व्यवहार में आए बदलावों का अध्ययन किया गया। प्रदीप कुमार चौधरी की इस उपलब्धि पर आईटीएम गीडा के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह, विभागाध्यक्ष एवं समस्त शिक्षकगण ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशक, परिवार एवं संस्थान के सहयोग को दिया।

0 likes
0 comments0 shares