Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

शहीदों को नमन,31 युवाओं ने किया रक्तदान,चंद्रशेखर आजाद जयंती पर निकली प्रभात

शहीदों को नमन,31 युवाओं ने किया रक्तदान,चंद्रशेखर आजाद जयंती पर निकली प्रभात फेरी सुल्तानपुर।अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आजाद समाज सेवा समिति ने राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा का संदेश देते हुए प्रभात फेरी निकाली तथा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया।कार्यक्रम में 31 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी में हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने भारत माता की जय,वंदे मातरम् और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद अमर रहें के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इसके बाद शहर में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई और विचार गोष्ठी में उनके बलिदान व राष्ट्रप्रेम को याद किया गया।राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अविनाश गुप्ता और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.संजय सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है और स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणा हैं।कार्यकारी अध्यक्ष शराफत खान ने युवाओं को शहीदों के आदर्शों से जोड़ने पर बल दिया, जबकि समिति के प्रवक्ता वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान केवल मानव सेवा नहीं,बल्कि राष्ट्रसेवा का भी सर्वोच्च माध्यम है।शिविर में शिवनायक वर्मा, अमित सिंह, हरिकेश यादव, फरहान अहमद, प्रदीप मौर्य, माजिद अली, मो. तौफीक, शरद त्रिपाठी, राजगोपाल मौर्य, अमर बहादुर पाल समेत कुल 31 लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम में मसूद अहमद , शैलेश वर्मा, अजय सिंह, मो.अहमद, धर्मेन्द्र जायसवाल, मोइद खान सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares