रानीडीहा क्षेत्रीय कार्यालय में महिला पदाधिकारियों की बैठक, संगठन की मजबूती और जन सेवा पर हुई चर्चा

रानीडीहा क्षेत्रीय कार्यालय में महिला पदाधिकारियों की बैठक, संगठन की मजबूती और जनसेवा पर हुई चर्चा गोरखपुर। रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखपुर में आज महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती रोली सिंह जी (बस्ती) एवं महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती संध्या त्रिपाठी जी के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में सुनीता बेलदार समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, महिला नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बांसगांव संदेश न्यूज़ |