Bansgaon Sandesh
Login
Anoj. Tiwari
Deoriaलगभग १४ घंटे पहले

जिलाधिकारी एवं एसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश।

जिलाधिकारी एवं एसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश।

जिलाधिकारी एवं एसपी ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश। देवरिया, 14 नवंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत नदावर घाट एवं मझौलीराज घाट का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों एवं रास्तों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं नावों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए आसपास एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम की तैनाती रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पटाखे पूजा स्थलों से पर्याप्त दूरी पर ही जलाए जाएं, जिससे व्रती महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो उन्होंने बताया कि जनपद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अलग-अलग घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ), अधिशासी अधिकारियों (ईओ) एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों (एमओआईसी) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे, ताकि व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को सायंकालीन एवं प्रातःकालीन अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे छठ पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करें, जिससे उसका समयबद्ध समाधान कराया जा सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पर्व के दौरान सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी सलेमपुर क्षितिज द्विवेदी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares