Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुलतानपुर।पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों
सुलतानपुर।पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।एसपी ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कराने को कहा गया।पुलिस विभाग की इस तकनीकी जनसुनवाई व्यवस्था से शिकायतों पर तत्काल संवाद और जवाबदेही दोनों बढ़ी हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि फरियादियों को समयबद्ध न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
0 likes
0 comments0 shares