Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सरयू तट पर सती का समागम और महायज्ञ का अद्भुत संयोग मुक्तिपथ

सरयू तट पर सती का समागम और महायज्ञ का अद्भुत संयोग मुक्तिपथ

सरयू तट पर सती का समागम और महायज्ञ का अद्भुत संयोग मुक्तिपथ पर रुद्र महायज्ञ एवं सरयू अमृत महोत्सव की धूम, पुंडरीक गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को दिया अटूट विश्वास का संदेश बड़हलगंज, गोरखपुर। उपनगर के सरयू तट स्थित मुक्तिपथ पर आयोजित सात दिवसीय पितृ तृप्ति रुद्र महायज्ञ एवं सरयू अमृत महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति की अविरल धारा बह रही है। महोत्सव के पांचवें दिन धार्मिक अनुष्ठानों, श्रीमद्भागवत कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तीन शिफ्टों में चल रहे हवन-यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं, मनोज मधुर की भजन मंडली ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने व्यास पीठ से कथा का रसपान कराते हुए कहा कि ईश्वर की पूजा हमेशा अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहरी आकर्षण के कारण उत्पन्न हुई श्रद्धा आकर्षण समाप्त होने पर कमजोर पड़ सकती है। इसलिए हमारी आस्था किसी बाहरी आकर्षण पर निर्भर नहीं होनी चाहिए, बल्कि भगवान के प्रति सच्चे प्रेम और समर्पण से जुड़ी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से भगवान की ओर एक कदम भी बढ़ाता है, तो वह प्रभु की कृपा का पात्र बन सकता है। धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ करना ही नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना भी है। कथावाचक ने सरयू नदी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सरयू मैया का पवित्र जल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और मुक्ति का प्रतीक है। सरयू तट पर महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा और संत-महात्माओं का एक साथ समागम अत्यंत दुर्लभ अवसर है। ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति की परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही लोगों को धर्म और आध्यात्मिकता से जोड़ते हैं। संत-महात्माओं के समागम से भक्तिमय हुआ मुक्तिपथ मुक्तिपथ पर आयोजित इस भव्य महोत्सव में महामंडलेश्वर कृष्णानंद शास्त्री, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, उद्योगपति विनय पांडेय व सूरज पांडेय, सिंगापुर के अप्रवासी भारतीय उद्यमी सत्यप्रकाश तिवारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर, बलदेव जी, अधिवक्ता शीतल प्रसाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा प्रदेश प्रभारी शिखर गुप्ता, मानस त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामविलास यादव, रमेश शाही, आनंद तिवारी और प्रशांत शाही सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण, यज्ञ में आहुति और संत-महात्माओं के दर्शन कर रहे हैं। सरयू तट पर धर्म, आस्था और संस्कृति का यह अद्भुत संगम पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रहा है।

1 likes
0 comments1 shares